जीवन में शिक्षा जितनी आवश्यक है, आज के समय में ऑनलाइन या डिजिटल शिक्षा उतनी ही अनिवार्य हो चुकी है। जिस प्रकार मोबाइल और इंटरनेट ने हर व्यक्ति के हाथ में पूरी दुनिया की जानकारी पहुँचा दी है, उसी प्रकार शिक्षा के स्वरूप को भी बदल दिया है। आज शहरों और विकसित देशों में बच्चे किताब-कॉपी से आगे बढ़कर टैबलेट, स्मार्ट क्लास और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से पढ़ाई कर रहे हैं। जापान जैसे छोटे से देश में बच्चे स्कूल बैग में भारी किताबें नहीं, बल्कि टैबलेट लेकर जाते हैं यह भविष्य की शिक्षा की झलक है।
अब सवाल यह है कि क्या हमारे देश के ग्रामीण बच्चों को इस आधुनिक और उच्च शिक्षा से नहीं जोड़ा जाना चाहिए?
बिलकुल जोड़ा जाना चाहिए। गाँव के बच्चे भी उतने ही प्रतिभाशाली हैं, उतने ही सपने देखते हैं। फर्क सिर्फ संसाधनों" का है, योग्यता का नहीं।
आज वास्तविकता यह है कि गाँव के बहुत से परिवार डिजिटल शिक्षा से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण वे महंगे कोर्स, डिवाइस या इंटरनेट पर खर्च नहीं कर पाते। यहीं पर ई-पाठशाला एक आशा की किरण बनकर सामने आती है।
ई-पाठशाला ने विभिन्न NGOs और प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ मिलकर यह संकल्प लिया है कि डिजिटल शिक्षा को घर-घर तक पहुँचाया जाए । इसके लिए एक इंटेलिजेंस टेस्ट के माध्यम से बच्चों की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है और प्रतिशत के आधार पर डिजिटल शिक्षा में सहयोग दिया जाता है। यानी जो बच्चा जितना सक्षम है, उसे उतना अधिक अवसर और समर्थन मिलता है।
यह योजना सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। डिजिटल शिक्षा से गाँव का बच्चा भी कोडिंग, इंग्लिश, प्रतियोगी परीक्षाएँ, स्किल डेवलपमेंट और करियर गाइडेंस पा सकता है वह भी अपने घर से।
आज समय है सोच बदलने का। डिजिटल शिक्षा कोई लग्ज़री नहीं, बल्कि आने वाले समय की आवश्यकता है।
अगर हम आज अपने बच्चों को डिजिटल शिक्षा की दुनिया से जोड़ेंगे, तो कल वे देश और समाज का भविष्य बदलेंगे।
🔅ई-पाठशाला🔅
(सरकारी परीक्षा पोर्टल)